फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Last time, money of woman constable was sent to the account of Remtham of Mizoram, arrested

Amroha News: आखिरी बार मिजोरम के रेमथाम के खाते में भेजे गए थे महिला कांस्टेबल के रुपये, गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Last time, money of woman constable was sent to the account of Remtham of Mizoram, arrested
अमरोहा। नगर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल से 9.35 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। कांस्टेबल के रुपये आखिरी बार जिस खाते में ट्रांसफर किए थे। उसे पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से मिजोरम का रहने वाला रेमथाम है। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल, दिल्ली बैंक स्थित एक बैंक की चेक बुक, पेनड्राइव, आधार कार्ड और डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) बरामद किया है। पुलिस अब यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले अलेक्स कार्लोस की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी रेमथाम के खाते में दो महीने में 84 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। ये ऑनलाइन ठगी करने वाला एक बड़ा गिरोह है, जिसके तार विदेश से जुड़े हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से रामपुर जनपद के कैमरी थानाक्षेत्र के मालनखेड़ा की रहने वाली मंजू रानी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उनकी तैनाती अमरोहा नगर कोतवाली में है। आरोप है कि दो जुलाई को यूके के रहने वाले एलेक्स कार्लोस से इंस्टाग्राम के माध्यम से बात हुई थी। इस दौरान एलेक्स कार्लोस ने बताया की उसके 65000 पौंड मुंबई एयरपोर्ट पर है। जिन्हें रुपयों में बदलना है। उन रुपयों से मुंबई में एक मकान खरीदना है। मंजू रानी आरोपी कार्लोस की मंशा को भांप नहीं सकी। आरोपी एलेक्स कार्लोस के विश्वास में आकर मंजू रानी ने मुंबई के दो अलग-अलग खातों में 9.35 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में जब आरोपी ने 11 लाख 35 हजार रुपये की मंजू रानी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जिस पर उन्होंन रुपये देने से मना कर दिया। तभी से आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज करता रहा। पीड़िता ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। मामले में कांस्टेबल की तहरीर पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रहने वाले एलेक्स कार्लोस के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। साइबर सेल टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। जिसके आधार पर अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के जनकपुरी में छापेमारी कर दिल्ली के उत्तम नगर चाणक्य पैलेस डी-48ए निवासी रेमथाम को गिरफ्तार कर लिया। रेमथाम मूलरूप से मिजोरम का रहने वाला है। बाद में पुलिस रेमथाम को अमरोहा कोतवाली ले आई। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही रेमथाम के परिजन अपने अधिवक्ता के साथ अमरोहा कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी रमेथाम साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है। महिला कांस्टेबल द्वारा जिस खाते में 9.35 लाख रुपये डलवाए गए थे। उसे एक के बाद एक तीन खातों में रुपयों को ट्रांसफर किया गया। आखरी बार ठगी गई धनराशि रेमथाम के खाते में भेजी गई थी। इसके बाद रेमथाम ने रुपयों को निकाल कर गिरोह में शामिल एक महिला को दे दिया था। जिसका नाम डेबोरा है। रेमथाम कुल रुपयों का एक फीसदी मुनाफा लेकर बाकी पैसे महिला को सौंप देता है। महिला कांस्टेबल को झांसे में लेकर रुपये ठगने वाले यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रहने वाले मुख्य आरोपी एलेक्स कार्लोस की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। फिलहाल गिरफ्तार किए गए रेमथाम को न्यायालय में पेश कर जल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि अब तक हुई जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर क्राइम करने में एक्सपर्ट हैं। आरोपियों के तार यूके, नाइजीरियन समेत कई देशों के जुड़े हैं। यही नहीं साइबर क्राइम करने वाले मिजोरम व दिल्ली में ठिकाना बनाए हुए हैं। संभावना है कि दिल्ली में अन्य आरोपित छिपे हो सकते हैं। अन्य की गिरफ्तारी हुई तो बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि साइबर टीम इस ठगी को लेकर जांच पड़ताल में जुटी थी। साइबर टीम ने कांस्टेबल द्वारा जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए, पहले उसकी डिटेल खंगाली गई। जिसके बाद पता चला कि अंतिम बार रेमथाम नाम के युवक के खाते में रुपये डाले गए। पुलिस खाते की डिटेल के आधार पर उस तक पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन वह गुमराह करता रहा। साथ ही हिंदी न बोल पाने से भी पुलिस को परेशानी हुई। फिलहाल उससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी व अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed