फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lapta

पिता की डाट के बाद घर से निकला कक्षा छह का छात्र लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
lapta
अमरोहा। पढ़ाई को लेकर पिता की डांट के बाद घर से निकला छात्र लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं लगा। परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बेगम सराय का है। यहां पर मोहम्मद अकरम का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। बड़ा बेटा मोहम्मद अरहम कक्षा 6 का छात्र है। शनिवार की शाम करीब चार बजे मोहम्मद अकरम ने पढ़ाई को लेकर अरहम को डाट दिया था। जिसके बाद वह घर से नाराज होकर चला गया और लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

परिजनों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा के अलावा रिश्तेदारियों में भी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पिता मोहम्मद अकरम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed