फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lakhs stolen by putting mask in readymade garment showroom

रेडिमेड गारमेंट शोरूम में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by putting mask in readymade garment showroom
चोरों ने कोतवाली से दो सौ मीटर दूर स्थित रेडिमेड गारमेंट शोरूम में नकब लगाकर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह हो सकी। पीड़ित दुकानदार ने कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली से 200 मीटर दूर स्थित रेडिमेड गारमेंट शोरूम की है। क्षेत्र के सिनौरा जलालाबाद गांव में पूर्व प्रधान जावेद अली का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद जीलानी हाईवे स्थित रेडिमेड गारमेंट शोरूम चलाते हैं। शनिवार की रात शोरूम बंद कर घर चले गए थे। इस बीच किसी समय चोरों ने शोरूम में नकब लगा कर सीसीटीवी की डीवीआर, गल्ले में रखी 15 हजार रुपये की नकदी और कीमती कपड़े चोरी कर फरार हो गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पड़ताल की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर शोरूम से नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी होना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed