{"_id":"6776e8c97a99bc80b1019051","slug":"lakhs-of-rupees-are-spent-in-the-name-of-cleanliness-yet-heaps-of-garbage-are-lying-everywhere-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-131865-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सफाई के नाम पर लाखों खर्च, फिर भी जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सफाई के नाम पर लाखों खर्च, फिर भी जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
Fri, 03 Jan 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर के बिहारीपुर एतमाली में मुख्य मार्ग पर पसरी गंदगी। संवाद
आदमपुर (अमरोहा)।
गंगेश्वरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिहारीपुर एतमाली में सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है। ग्राम सचिवालय की हालत भी बदहाल है। गांव के प्रमुख मार्ग पर गंदगी और कीचड़ जमा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव निवासी सतवीर, सुनहरी, बालमुकुंद, ब्रह्मसिंह, चंद्र प्रकाश ने बताया कि पिछले आठ माह में ग्राम पंचायत में सफाई और सैनिटाइजर छिड़काव के नाम पर चार लाख से ज्यादा रुपये खर्च होना दिखाया गया है, लेकिन गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है। ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ा इकट्ठा करने के लिए ग्राम पंचायत ने एक वर्ष पहले ई-रिक्शा खरीदा था, लेकिन वह गांव के आंबेडकर स्वास्थ्य केंद्र के भवन में ताले में बंद है। जबकि, उसकी बैटरी ग्राम सचिव व प्रधान की सहमति से कुछ ग्रामीण निजी उपयोग में ले रहे हैं।
चटकने लगी आरआरसी सेंटर की दीवार
स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव बिहारीपुर एतमाली में आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया था, लेकिन इस्तेमाल में लाने से पूर्व ही उसकी दीवार चटकने लगी हैं। जिससे साबित होता है कि आरआरसी सेंटर के निर्माण में किस तरह की सामग्री का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
दो साल से बंद है ग्राम सचिवालय
गांव बिहारीपुर एतमाली में तैनात पंचायत सहायक की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से महिला पंचायत सहायक ससुराल चली गई। इसके बाद से लगातार ग्राम सचिवालय बंद है।
हैंडपंप नहीं हुआ रीबोर, निकाली धनराशि
गांव में एक हैंडपंप एक साल से खराब है। उसका पानी पीने योग्य नहीं है। ग्रामीण ब्रह्म सिंह का कहना है कि हैंडपंप रीबोर के नाम पर धनराशि सरकारी खाते से निकाली गई है, लेकिन हैंडपंप रीबोर नहीं हुआ है।
- मामले की जांच कराई जाएगी। सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -अश्वनी कुमार, खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी