फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lakhs including cash and jewelery stolen from retired teacher's locked house

सेवानिवृत्त शिक्षक के तालाबंद घर से नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lakhs including cash and jewelery stolen from retired teacher's locked house
अमरोहा के मोहल्ला मंडी चौब में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को निशाना बनाकर नगदी-जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। करीब 21 दिन पहले शिक्षक अपनी पत्नी के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे के पास नोएडा गए थे। चोरी की सूचना मिलने पर परिवार वापस लौटा तो हड़कंप मच गया। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना मोहल्ला मंडी चौब की है। यहां पर सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाठक अपनी पत्नी बृजेश्वरी पाठक के साथ रहते हैं। उनका बेटा मयंक पाठक नोएडा एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मयंक पाठक वहीं रहता है। इसलिए ग्यारह अगस्त को वीके पाठक अपनी पत्नी के साथ नोएडा गए थे। वह घर की देखभाल के लिए मोहल्ला कानून गोयान में रहने वाले दौलतराम को चाबी देकर गए थे। लेकिन, बुधवार की दोपहर में दौलतराम के बेटा आकाश घर पहुंचा तो अंदर से गेट बंद था। लिहाजा उसने मामले की जानकारी सेवानिवृत्त शिक्षक को दी। सूचना मिलते ही परिवार अमरोहा लौट आया। घर में दाखिल होने सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे दो लाख नकदी, तीन लाख रुपये का सोना और चांदी के बीस सिक्के सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आपी शर्मा मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। मामले में तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के खुलासे के टीम लगाई गई हैं, जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

अमरोहा के मोहल्ला मंडी चौब में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर चोरी के बाद जानकारी करते इंस्पेक्टर आरप?

अमरोहा के मोहल्ला मंडी चौब में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर चोरी के बाद जानकारी करते इंस्पेक्टर आरप?- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed