फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PET Today: 'No Entry' for heavy vehicles in the city to tackle traffic congestion

पीईटी आज : जाम से निपटने को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
PET Today: 'No Entry' for heavy vehicles in the city to tackle traffic congestion
अमरोहा। पीईटी के दौरान शहर को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। शुक्रवार को भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास बैरियर लगाकर परीक्षार्थियों के वाहनों को 200 मीटर पहले रोक दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल केंद्र तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि जिले में पीईटी के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली 7104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों की आवाजाही बढ़ने से शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस ने पार्किंग स्थलों के साथ ही वाहनों के आवागमन के रास्ते भी निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

जीजीआईसी के अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर होगी। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी स्कूल परिसर में वाहन खड़े कर सकेंगे। जीआईसी के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे माल गोदाम का खाली मैदान निर्धारित किया गया है। आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहन जेएस हिंदू कॉलेज के सामने रामलीला मैदान में खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास और पाकबड़ा होकर निकलेंगे। नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे। दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर और धनौरा बाईपास से हाईवे पर पहुंचेंगे। अतरासी चौकी से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड, बंबूगढ़ चौराहा, कांकर सराय और माया धर्मकांटा होकर शहर में प्रवेश करेंगे।

जोया से आने वाले वाहनों को भी इसी मार्ग से निकाला जाएगा। शहर से जोया और दिल्ली जाने वाले वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ होकर निकलेंगे, जबकि नौगावां सादात जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा, कांठ रोड और बाईपास का रास्ता अपनाएंगे। नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर रोक रहेगी। बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थित रीगल 77 होटल तक भी इनके आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed