{"_id":"6ae3b65a2950c8988b06140f","slug":"village-head-accused-of-hitting-three-friends-on-a-motorcycle-with-his-car-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-176715-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्राम प्रधान पर लगाया बाइक सवार तीन दोस्तों को कार से टक्कर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्राम प्रधान पर लगाया बाइक सवार तीन दोस्तों को कार से टक्कर मारने का आरोप
विज्ञापन
गजरौला। नर्सरी से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को टक्कर मारने वाली बोलेरो क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान की बताई जा रही है। मौके पर मिली नंबर प्लेट से कार की पहचान हुई है। मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर तैयार की है, लेकिन प्रभारी निरीक्षक के नहीं मिलने के कारण बृहस्पतिवार को तहरीर नहीं दे सके।
थाना क्षेत्र के दारानगर गांव निवासी नितेश, अरविंद और प्रेमचंद्र हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव की नर्सरी में काम करते थे। 26 अक्तूबर की रात तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। बाइक नितेश चला रहा था। धनौरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आई बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक गिर गई और तीनों के सिर डिवाइडर से टकरा गए। नितेश की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अरविंद और प्रेमचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर कार की नंबर प्लेट गिर गई थी, जिससे उसकी पहचान थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान की कार के रूप में हुई। वह कॉलेज भी चलाता है। आरोप है कि जानकारी होने के बावजूद उसने मृतक के किसी परिचित या परिजन से संपर्क तक नहीं किया। इससे परिजन आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
मृतक के परिवार के सदस्य और गांव के चौकीदार मंगत सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर देने बृहस्पतिवार को थाने गए थे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक नहीं मिले। इस कारण तहरीर नहीं दी जा सकी। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।