फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Field officer of a microfinance company dies after being hit by a DCM (truck)

Amroha News: डीसीएम की टक्कर से माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Field officer of a microfinance company dies after being hit by a DCM (truck)
हसनपुर(अमरोहा)। रहरा-हसनपुर मार्ग पर मंगरौला में गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुभाष कुमार (30) की मौत हो गई। वह संभल के रहने वाले थे। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के मदरपुरी गांव निवासी सुभाष कुमार हसनपुर क्षेत्र की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर थे। बुधवार देर शाम वह बाइक से रहरा की ओर से हसनपुर लौट रहे थे। मंगरौला में टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सुभाष अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed