{"_id":"57d1c75a4f1c1b255631a2a5","slug":"labour-and-girl-dead-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने मजदूर तो बुखार ने ली किशोरी की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने मजदूर तो बुखार ने ली किशोरी की जान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के शहर सीएचसी में युवती बेहोश हुई तो बेड पर लिटाते कर्मचार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार के बाद अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। इसकी चपेट में आए एक मजदूर की मौत हो गई। नूरपुर इलाज को ले जाते वक्त रास्ते में उसने अंतिम सांस ली। तो वहीं हसनपुर के मोहल्ला खेबान में बुखार आने के महज बारह घंटे के भीतर खतरनाक बुखार ने युवती को मौत की नींद सुला दिया। अन्य कई ग्रामीण भी बुखार के लपेटे में हैं। वहीं जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में अव्यवस्थाओं से जरूरतमंदों की मुश्किल बढ़ गई है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर जिवाई निवासी मोहम्मद यूनुस (36) पुत्र आबिद हुसैन बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उपचार कराने के बाद भी उसकी तबियत में सुधार नहीं हो पा रहा था। लगातार प्लेटलेट्स कम होती जा रही थी।
जांच कराने पर परिजनों को पता चला कि डेंगू हो गया है। इस पर परिवार के लोग गुरुवार की सुबह उसको बिजनौर के कस्बा नूरपुर स्थित चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे, किन्तु बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हर कोई गम में डूब गया। इधर गांव में डेंगू से मजदूर की मौत से अन्य ग्रामीण भी दहशतजदा हैं। गांव के मुर्सरत हुसैन, अदनान, अमर सिंह, मुसब्बिर, महफूज, आरजू, सरफराज, जुबैदा, उवैस, महरूल, इकराम, नूरजहां आदि भी बुखार की जद में हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी गांव में कोई टीम नहीं पहुंची है। वहीं हसनपुर के मोहल्ला खेबान निवासी काजल (17) बुधवार को पूरे दिन एक दम फिट रही थी। लेकिन शाम को अचानक काजल को बुखार आ गया। परिजनों ने निजी डाक्टर से दवाई दिलवा दी।
काजल ने दवाई खाई और सो गई। लेकिन सुबह सात बजे तक भी काजल सोकर नहीं उठी तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। हिला-डुलाकर देखा लेकिन उसकी सांसें थम चुकीं थी। निजी डाक्टर को दिखाने पर मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले में दर्जनों लोग बुखार से तप रहे हैं। दो साल पहले इस मोहल्ले में वायरल से दस लोगों को मौत हुई थी।