फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   laborers missing from kiln

भट्ठे से नाबालिग मजदूर लापता, अनहोनी की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
laborers missing from kiln
हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाला किशोर कई दिन से लापता है। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को तहरीर देने के बाद कुछ कार्रवाई नहीं की गई है। उधर पुलिस ने मामला जानकारी में न होने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी दीपक (13) रहरा क्षेत्र में गांव चंदनपुर के समीप एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। आठ मई की दोपहर दीपक का भट्ठे पर ही काम करने वाले एक युवक से विवाद हो गया था। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी हुई थी। बताते है कि उसी शाम से दीपक गायब हो गया। भट्ठे पर दीपक का चचेरा भाई भी काम करता है। उसने घर सूचना दी। दीपक की तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो उसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed