फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer riding tractor dies in collision with car, six injured

Amroha News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत, छह घायल

Tue, 20 Aug 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 20 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Laborer riding tractor dies in collision with car, six injured
रजबपुर (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर अरमान (30) की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अरमान डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर फैजगंज गांव के रहने वाले थे। अरमान अपने गांव के रहने वाले अहमद, फय्यूम, आबिद, यूसुफ के साथ ईंट भट्ठे से ईंट खरीदकर दिल्ली एनसीआर में बेचने का काम करते थे। रविवार की रात करीब 12 बजे सभी लोग ईंट बेचकर गजरौला की तरफ से डिडौली जा रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अतरासी ओवर ब्रिज पर पहुंची, तभी कार से टक्कर हो गई। कार में गाजियाबाद निवासी सलेमाबाद मुरादनगर निवासी अतुल कुमार और उनकी पत्नी रूपा सवार थे। दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार अरमान की मौत हो गई। अहमद, आबिद फय्यूम, युसूफ और गाजियाबाद अतुल कुमार और रूपा गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ के वाहन रुक गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, अरमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed