फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kyc is must for pm samman nidhi

बिना ई-केवाईसी लटक सकती है 1.88 लाख किसानों की पीएम सम्मान निधि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
kyc is must for pm samman nidhi
अमरोहा। पीएम सम्मान निधि के पात्रों को के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। बिना ई-केवाईसी किसानों को अगली किस्त नहीं मिलेगी। ई-केवाईसी प्रक्रिया 31 मार्च तक हर हाल में कराना होगा। जिले में 1.88 लाख किसानों ऐसे हैं जिनकी ई-केवाइसी नहीं हुई है। ऐसे में उनकी सम्मान निधि लटक सकती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। योजना का लाभ जिले के करीब दो लाख किसानों को मिल रहा है। कुछ दिन पहले भूमिहीन के अलावा सरकारी नौकर, आयकर दाता, पेंशनर और मृतकों के खाते में सम्मानि निधि पहुंचने की शिकायतें आई थीं। इसे गंभीरता से लेकर सरकार ने योजना का लाभ दिलाने में पारदर्शिता लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। फर्जीवाड़े के रोकने के लिए किसानों को अब ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 276287 किसान हैं। जबकि पीएम सम्मान निधि के लिए 238479 किसान पात्र हैं। ग्यारहवीं किस्त के लिए विभाग की तरफ से 236446 किसानों को डाटा पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। यह किस्त अप्रैल महीने में किसानों के खाते में भेजी जाएगी। लेकिन इससे पहले किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है। किसान ई-केवाईसी प्रक्रिया को किसी भी जनसेवा केंद्र पर करा सकते हैं। जो किसान ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उनका नाम पात्रता सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed