फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kushti national compitition

छह पहलवानों ने कुश्ती में झटके मेडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
kushti national compitition
हसनपुर क्षेत्र के कुश्ती के विजेता पुणे में सम्मानित होते हुए। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। जिले के छह पहलवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल झटके हैं। चार पहलवानों ने स्वर्ण और दो पहलवानों ने रजत पदक अपने नाम किए हैं। अब विजेता पहलवानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अमर सिंह भाटी खेल संस्थान खरखौदा के प्रबंधक अनमोल भाटी ने बताया कि श्री शिव छत्रपति क्रीड़ा स्टेडियम बलवाली पुणे में 18, 19 व 20 फरवरी को आयोजित नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप 2020 में खेल संस्थान में प्रशिक्षण लेने वाले पहलवानों में शानदार प्रदर्शन किया। जूनिय वर्ग में 52 किलोग्राम में ललित पुत्र ओमिंदर सिंह निवासी गांव जल्लोपुर ने रजत पदक हासिल किया। 57 किलोग्राम में अभिषेक पुत्र धर्मवीर सिंह गांव भैंसरी ने रजत झटका, इसके अलावा 68 किलोग्राम में शिवम गुर्जर पुत्र सुभाष सिंह गांव पतेवा, 74 किलोग्राम में नीतेश नागर पुत्र जगदेव सिंह गांव तरौली ने स्वर्ण पदक झटका। इसके अलावा सीनियर वर्गों में 57 किलोग्राम में अभिषेक गुर्जर पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव हिरनोटा ने स्वर्ण और 68 किलोग्राम में सुधीर भाटी पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी भैंसरी ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया। खेल संस्थान के प्रबंधक ने बताया कि जिन पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें अगस्त में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जापान में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed