फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kurki notice stamped at warrany

वारंटी उपद्रवियों के घरों के बाहर कुर्की नोटिस चस्पा

Thu, 04 Jan 2018 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Thu, 04 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे पॉश कालोनी में भाजपा नेता हरवीर सिंह सिद्धू के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ व फायरिंग मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं। हालांकि फरार नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। बुधवार को उनके घरों के बार कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया। यदि जल्द ही उन्होंने आत्म समर्पण नहीं किया तो उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के करीबी युवा भाजपा नेता हरवीर सिंह सिद्धू के नेशनल हाईवे स्थित कार्यालय पर 28 दिसंबर की देरशाम दो दर्जन से अधिक उपद्रवियों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया था। यहां करीब एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ के साथ ही केबिन के शीशे, कंप्यूटर, टीबी में तोड़फोड़ के साथ लूटपाट भी की गई थी। कई राउंड फायरिंग कर अराजकता फैलाई थी। 
विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने पर चेहरे पहचाने जाने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए तीस चालीस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना भी दिया था। मामले में लापरवाही पर तत्कालीन थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा को लाइन हाजिर किया जा चुका है। जबकि डिडौली से हरपाल सिंह को गजरौला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोमवार को पुलिस ने मामले में सचिन कुमार निवासी गांव डोमखेड़ा थाना हसनपुर व नामजद आरोपी सिहाली गांव निवासी अबरार के मुनीम असर अली निवासी गांव टांडा थाना रजबपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। जबकि मंगलवार को फरार नामजद आरोपी प्रणव उर्फ राघव निवासी ब्रजघाट, अबरार व मुजीम निवासी गांव सिहाली जागीर थाना हसनपुर, पवन कुमार निवासी गढ़मुक्तेश्वर, अमरपाल यादव निवासी गांव नवादा थाना गजरौला के खिलाफ वारंट जारी कर दिए गए हैं। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि कुर्की नोटिस उपद्रवियों के घरों के बारह चस्पा कर दिया गया है। घरों पर ताले लटके हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed