फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kumharia pradhan issue

ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के आरोपी पिता-पुत्र को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
kumharia pradhan issue
अमरोहा। कुम्हरिया गांव के नवनिर्वाचित प्रधान पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कुम्हरिया गांव में मंगलवार की शाम नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संदेश कुमार ढिल्लो पर हारे प्रत्याशी सचिन कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की थी। घटना के समय ग्राम प्रधान संदेश कुमार गांव में ही मिस्त्री की दुकान पर सफाई कर्मी के लिए कूड़ा उठाने वाली ठेली की मरम्मत करा रहे थे। परिजनों को देखकर आरोपी ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गए थे। ग्राम प्रधान को कुचलने की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। परिजनों ने घायल प्रधान को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में संदेश कुमार ढिल्लो की एक बाह, सीने की पसलियां, धड़ और टांग टूट गई है। चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया था। लेकिन परिजनों ने उन्हें मेरठ के न्यूटिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधान के पिता होमपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हारे प्रत्याशी सचिन कुमार, उसके पिता गुरवचन सिंह, विपिन कुमार, अनुज कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस ने सचिन और उसके पिता गुरवचन को हिरासत में ले लिया है। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि गुरूवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, अन्य दोनों नामजद आरोपी विपिन कुमार और अनुज कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed