फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kshatriya Mahasabha honored 315 meritorious students

क्षत्रिय महासभा ने 315 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha honored 315 meritorious students
अमरोहा में सम्मान समारोह के दौरान नौगांवा सादात विधायक संगीता चौहान को सम्मानित करते क्षत्रिय म - फोटो : JPNAGAR
क्षत्रिय महासभा ने 315 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो--
- धनौरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में हाई स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने के वाले 315 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने आरक्षण का विरोध किया। आरक्षण को प्रतिभा का गला घोंटने वाला कानून बताया।

रविवार को कार्यक्रम धनौरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नौगांवा सादात विधायक संगीता चौहान और पूर्व मंत्री मदन चौहान ने संयुक्त रुप से भारत माता, पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। अतिथियों ने दीप जलाकर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। सबसे पहले एडीसी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके मन मोह लिया। इस दौरान नौगांवा सादात विधायक संगीता चौहान ने बच्चों से कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य पाने की हर संभव कोशिश करने की सलाह दी। पूर्व मंत्री मदन सिंह चौहान ने आरक्षण का विरोध किया और सरकार को ऐसे कानून पर पुन: विचार करने की नसीहत दी। जिला महामंत्री तिलक राज चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट होने की अपील की। साथ ही अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर उच्च शिक्षा देने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने आरक्षण को प्रतिभा का गला घोटने जैसा कानून बताया। सरकार को चेतावनी दी कि क्षत्रिय महासभा इस तरह के असमानता वाले कानून के खिलाफ हर मोर्चे पर विरोध करती रहेगी। इस दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा 315 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल चौहान, राकेश चौहान, रघुनंदन सिंह, धर्मपाल सिंह, मेघराज सिंह, महेंद्र सिंह, विकास चौहान, गुड्डू चौहान, सीता आर्य, करतार सिंह, हरपाल सिंह, जगबीर सिंह, लाखन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed