फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kripal Singh Yadav elected Bar President for the fifth time

कृपाल सिंह यादव पांचवीं बार चुने गए बार अध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kripal Singh Yadav elected Bar President for the fifth time
अमरोहा कचहरी में नवनिर्वाचित बार सचिव के खुशी मनाते अधिवक्ता। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर कृपाल सिंह यादव ने पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं सचिव पद पर पंकज कुमार विजयी हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना सुबह ग्यारह बजे से शुरू हुई। सबसे पहले संयुक्त सचिव पद की मतगणना हुई। जिसमें सतेंद्र सिंह चौहान, परम सिंह सैनी, रविंद्र शर्मा विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मेंहदी हसन ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर पांचवीं बार कृपाल सिंह यादव ने बाजी मारी और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार शर्मा को पचास मतों से पराजित कर दिया। वहीं सचिव पद पंकज कुमार ने 276 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदिश सैफी को मिले 192 मतों के आधार पर चौरासी मतों से पराजित किया तो वहीं, योगेंद्र खरे को 54 मत, पवन कुमार वर्मा को मात्र 06 मत ही मिल सके। चुनाव संपंन कराने में मुख्य रूप से मुख्य चुनाव अधिकारी महाराज सिंह, चुनाव अधिकारी आलोक सिंह, कपिल कुमार चिकारा, सदस्य संजीव कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह सैनी, शाहिद हुसैन, अरविंद सिंह, विजयपाल सिंह, विपेंद्र गुर्जर, राहुल शर्मा रहे।

अमरोहा कचहरी में नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष के साथ साथी अधिवक्ता।

अमरोहा कचहरी में नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष के साथ साथी अधिवक्ता।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed