फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Knowing the PIN of the ATM, withdraw one lakh 82 thousand rupees from the account

एटीएम का पिन पता कर खाते से एक लाख 82 हजार रुपये निकाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Knowing the PIN of the ATM, withdraw one lakh 82 thousand rupees from the account
एटीएम का पिन नंबर मालूम कर साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी के खाते से एक लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर कारोबारी के होश उड़ गए। उसने थाने में तहरीर दी है और बैंक में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा बछरायूं निवासी मोहम्मद शाहनबाज कारोबारी है। शुक्रवार दोपहर उन्होंने अपने भांजे अरासान को धनौरा में लगे हिताची के एटीएम मशीन से पांच हजार रुपये निकालने के लिए एटीएम कार्ड देकर भेजा था। शाहनबाज का एक्सिस बैंक में खाता है। अरासान ने एटीएम बूथ पर पहुंच कर एटीएम कार्ड अंदर डाला तो वह चिपक गया। उसने कार्ड बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकला। इसी बीच दो युवक एटीएम के भीतर आए और वहां लगी एक पर्ची पर लिखे नंबर को कस्टमर केयर का नंबर बताते हुए शिकायत करने को कहा। पर्ची पर दर्ज फोन नंबर पर कॉल करते ही मोहम्मद शाहनाबाज के खाते से रुपये निकलने लगे। शुक्रवार को नमाज से वापस आकर उसने अपना मोबाइल चेक किया तो खाते से छह बार में एक लाख 82 हजार रुपये की रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। इस पर तत्काल बैंक को इसकी सूचना दी। थाना पुलिस को भी इस संबंध में तहरीर दी है। साइबर एक्सपर्ट ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन व एटीएम से रुपये निकालते समय बेहद सावधानी बरतने की अपील की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed