फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Knife went to the market in meat shopkeepers with three hundred rupees, four injured

तीन सौ रुपये के लिए मीट दुकानदारों में सरेबाजार चले चाकू, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Knife went to the market in meat shopkeepers with three hundred rupees, four injured
हसनपुर में चाकू बाजी में घायल युवक। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। नगर के मोहल्ला खंकर वाला कुआं पर तीन सौ रुपयों को लेकर मीट दुकानदारों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

घटना नगर के मोहल्ला खंकर वाला कुआं की है। यहां पर शादाब पुत्र अशफाक की मीट की दुकान है। शादाब का कहना है कि पास में ही एक अन्य मीट की दुकान पर काम करने वाला युवक शनिवार को तीन सौ रुपये का मीट उधार लेकर गया था। रविवार को रुपये देने की बात की थी। रविवार की दोपहर को युवक को रुपये के लिए टोका तो इसी बात को लेकर वह आगबबूला हो गया। मीट की दुकान से ही चाकू निकालकर शादाब पर हमला कर दिया। सरे बाजार चाकूबाजी होते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गर्दन पर चाकू लगने से शादाब, बाजू एवं सिर में चाकू लगने से सहाब बिलाल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष का जानिब भी घायल हो गया। मौके पर लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। यहां से पुलिस ने उपचार के लिए चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां सहाब व बिलाल को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का उपचार कराया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में ब्लेड मारकर किशोर को किया घायल
हसनपुर। क्षेत्र के गांव हैबतपुर बंजारा में एक युवक के सिर पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया। क्षेत्र निवासी जुबेर पुत्र मोहम्मद मोअज्जम मोहल्ला राजपूत कालोनी में फर्नीचर का कार्य करता है। वह रोज की तरह रविवार को भी दुकान पर कार्य कर रहा था। एक युवक की यहां मामूली बात पर कहासुनी हो गई। दूसरे युवक ने रखा ब्लेड जुबेर के सिर में मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल को कोतवाली ले जाया गया। यहां से पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। संवाद

हसनपुर में चाकू बाजी में घायल युवक।

हसनपुर में चाकू बाजी में घायल युवक।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed