फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   knife attach on farmer

घर के आंगन में सो रहे किसान पर चाकू से हमला.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
knife attach on farmer
रजबपुर। पुरानी रंजिश के चलते घर के आंगन में सो रहे किसान पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव की है। यहां पर किसान लेखराज सिंह का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक शनिवार रात वह घर के आंगन में सो रहे थे। करीब एक बजे दो लोग दीवार फांद कर घर में घुस आए और लेखराज पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में लेखराज सिंह लहूलुहान हो गए। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ किसान को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर डॉयल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि घायल किसान की तहरीर पर गांव के ही दीपक और खेड़की गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज की है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed