फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kisan swabhiman raily amroha

सूबे की सपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकें

Mon, 06 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 06 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
kisan swabhiman raily amroha
जोया के नारंगपुर स्थित सिख इंटर कालेज के मैदान में आयोजित भाजपा की किसान स्वाभिमान रैली में गृहमंत्री को तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया - फोटो : amar ujala
 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सिख इंटर कालेज नारंगपुर के मैदान पर आयोजित किसान स्वाभिमान रैली के जरिए यूपी में भाजपा के मिशन 2017 के लिए बड़े वोट बैंक को साधने का भरपूर प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने अन्नदाता को परिवर्तन का जन्मदाता बताते हुए केंद्र की ओर से किसानों के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक चर्चा की। वेस्ट यूपी के किसानों को गन्ना भुगतान की व्यवस्था कराने और पापलर के पेड़ के लिए फैक्ट्रियां लगाने की बात कहकर उन्हें लुभाने का प्रयास किया।    
विज्ञापन


यूपी में किसान हित में केंद्र सरकार ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्होंने वेस्ट यूपी के किसानों को खासतौर पर लुभाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि फसलों का उचित दाम दिलाने के लिए ई-प्लेटफार्म योजना की सौगात दी गई है। इसके जरिए अन्नदाता घर बैठे देश के किसी भी बाजार में अब अपने उत्पाद को बेच सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को पापलर का अधिक रेट दिलाने के लिए जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े फैक्ट्रियों की स्थापना कराने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार पर किसानों का उत्पाद ठीक तरीके से नहीं खरीद पा रही है।


किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने को ई प्लेटफार्म (इंटरनेशनल एग्रीक्ल्चर मार्केट) योजना चलाई जा रही है। इसके जरिए किसान घर बैठे नेट के जरिए जान सकेगा कि देश के किस शहर में फसलों का रेट अधिक हैं। देश कि किसी भी कोने में अपने उत्पाद को अधिक रेट पर बेच सेकगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed