{"_id":"66f3479aa07455dee60d4004","slug":"kisan-seva-kendra-was-demolished-complaint-letter-was-given-to-dm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-126297-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान सेवा केंद्र गिराया, डीएम को दिया शिकायतीपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान सेवा केंद्र गिराया, डीएम को दिया शिकायतीपत्र
विज्ञापन
अमरोहा। तहसील क्षेत्र के गांव चांदनगर के ग्रामीण ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर ग्राम प्रधान पर किसान सेवा केंद्र को जबरन ध्वस्त कराने का आरोप लगाया। वहीं, मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने सीडीओ से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांव चांदनगर के किरनपाल ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 527 में किसान सेवा केंद्र का भवन निर्माण लगभग 20 वर्ष पूर्व कराया गया था। इसमें ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मचारी बैठकर ग्रामीण स्तर की समस्याओं का निस्तारण किया करते थे। इसमें कमरे में बरामदा बना था। आरोप है कि इसे ग्राम प्रधान ने 13 अगस्त 2023 को खंडहर बनाने के लिए बरामदे का पिलर गिरा दिया। 14 अगस्त को किसान सेवा केंद्र भवन खिड़कियां व दरवाजे उतारे गए।
ग्राम प्रधान ने जेसीबी मंगाकर भवन को ध्वस्त करा दिया। इसका कोई प्रस्ताव ग्राम सभा की बैठक में न कोई प्रस्ताव किसी संबंधित अधिकारी द्वारा किया गया न ही नीलामी की कार्रवाई हुई। इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीएम सदर से की गई। लेकिन, एक वर्ष की अवधि बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सीडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।