फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Khushi topped the Sanskrit song competition in culture and Sanskrit general knowledge

Amroha News: संस्कृत गीत प्रतियोगिता में संस्कृति और संस्कृत सामान्य ज्ञान में खुशी रहीं अव्वल

Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Khushi topped the Sanskrit song competition in culture and Sanskrit general knowledge
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं के मध्य संस्कृत गीत एवं संस्कृत सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित करते हैं। विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना हम सबका दायित्व है।
विज्ञापन

संस्कृत गीत प्रतियोगिता में श्रीमद दयानंद आर्य कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, चोटीपुरा की छात्रा संस्कृति, हर्षिका भाटी व साईं वेदश्री ने क्रमशः पहला, दूसरा व तृतीय स्थान हासिल किया। सलोनी, मोनिका तथा संचित शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संस्कृत सामान्य ज्ञान में भी गुरुकुल चोटीपुरा की छात्रा खुशी, खुशबू और संस्कृति ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सरिता और आंचल बी सुमेधा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसमें कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम प्रतिभागी को 1000, द्वितीय प्रतिभागी को 800 तथा तृतीय प्रतिभागी को 700 रुपये संस्कृत संस्थान की ओर से दिए गए। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुरादाबाद में होगा। कार्यक्रम में डॉ. नवनीत विश्नोई, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. आभा सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. पीयूष कुमार शर्मा, डॉ. सविता राणा, राजकिशोर शुक्ला, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed