फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Keep wet and dry waste separately: Nadeem

गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें : नदीम

Mon, 30 Dec 2024 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Keep wet and dry waste separately: Nadeem
अमरोहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के विशेष शिविर के सातवें दिन को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका डीपीएम नदीम अख्तर ने बच्चों को गीले व सूखे कचरे के डस्टबिन के बारे में बताया। कहा कि हरे कलर के डस्टबिन में गीले कचरे और नीले डस्टबिन में सूखे कचरे को रखें।
उन्होंने कहा कि कचरे में भी जो खाने-पीने के समान से बचे हुए चीजें हैं, उन्हें अपने पास सुरक्षित रखें तथा खाद बनाकर गमले या खेतों में डालें। इससे उपज अच्छी होगी। जयदेव चौधरी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। कहा कि आप जहां पर रहते हैं जितना संभव हो सके अपने आसपास वातावरण को हरा-भरा बनाए रखें। मतीन अहमद ने कहा कि आप घर में टूटे-फूटे सामान, प्रयोग की गई वस्तुओं के पैकेट खाने बनाने में वेस्टेज सामान, घर में टूटे-फूटे शीशे ,लोहे की कील, ब्लेड आदि न डालें क्योंकि खाने बनाने से बचे हुए छिलके या बचे हुए सामान जब आप कचरे में डालते हैं तो उसे जानवर खाते हैं। जिससे बीमार होने पर उनकी मौत तक हो जाती हैं।
विज्ञापन

शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव शंकर यादव ने किया। इस दौरान काजल, टीना, शिवानी, मुनीषा, सत्यम, आरती, पिंकी, शिवम, गुलिस्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed