{"_id":"6047dca08ebc3edbca371790","slug":"kawad-yatra-jpnagar-news-mbd382380957","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमड़ रहा कांवड़ियों का रेला, चारों तरफ बम-बम भोले की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमड़ रहा कांवड़ियों का रेला, चारों तरफ बम-बम भोले की गूंज
अमरोहा में हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य को बढ़ते संभल व अन्य जिलों के शिवभक्त।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व के निकट आते ही जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। नेशनल हाईवे और शहर के अलावा जिले में तमाम मार्गों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। बाइक और अन्य वाहनों पर भोले के हाथों में तिरंगा लेकर बम बम भोले का जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सख्त पहरा बैठा दिया है।
विज्ञापन
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि गुरुवार को है। ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का चारों तरफ से भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक देखी गई। जगह-जगह लगे भंडारा स्थलों पर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। बहादुर पुर में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से कैंप व भंडारे का आयोजन किया गया है। हर तरफ कंधे पर कांवड़ रख कर मंजिल की तरफ बढ़ रहे शिवभक्तों के जत्थे नजर आ रहे है। बम-बम भोले की गूंज से शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। दिनभर संभल समेत कई जिलों के कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं हरिद्वार से आने वाले भोलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जगह-जगह रूट डायवर्जन कर और चौराहों पर तैनात रह कर पूरी व्यवस्था को संभाला जा रहा है। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि शिवभक्तों की सुरक्षा के लिहाज से सड़कों पर पुलिस तैनात की गई हैं। साथ ही संवेदनशील और मिश्रित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के आधार पर हाईवे या अन्य मार्गों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।