फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kaveria injured

कांवड़ियों के जत्थे में घुसे बाइक सवारों ने शिवभक्त को मारी टक्कर,अभद्रता पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
kaveria injured
गजरौला (अमरोहा)। हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे में घुसे बाइक सवार युवकों ने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी। विरोध करने पर उससे अभद्रता कर दी। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर चौपला चौकी पर मौजूद इंस्पेक्टर आरपी शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गई। वहीं इस दौरान लगभग आधा घंटे तक फ्लाईओवर पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का जत्था इंदिरा चौक से होते हुए रेलवे के फ्लाईओवर पर गुजर रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान इंदिरा चौक की दिशा से दो बाइकों पर आए युवकों ने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी। इस पर वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। वहीं किसी ने फ्लाईओवर पर हो रहे हंगामे की सूचना चौपला चौकी पर बैठे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को दे दी। इस पर वह चौपला चौकी इंचार्ज संत कुमार के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे शिवभक्तों को समझाया और दो युवकों को पकड़कर थाने से गई। बताते हैं कि इससे पूर्व दोनों युवकों ने सिपाहियों से भी नोकझोंक की। वहीं पुलिस ने ट्रेफिक रुकवाकर कांवड़ियों के जत्थे को चौपला पार करवाया। पुलिस का कहना है कि युवकों के परिजनों को थाने बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed