फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kashmir beats Andhra Pradesh and Maharashtra beat Himachal

कश्मीर ने आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने हिमाचल को दी मात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kashmir beats Andhra Pradesh and Maharashtra beat Himachal
नायाब अब्बासी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सुपर सेवन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच खेले गए। इसमें हरियाणा को हराकर वेस्ट बंगाल ने जीत दर्ज की। ऐसे ही कश्मीर ने आंध्र प्रदेश को, यूपी ने पांडिचेरी को, महाराष्ट्र ने हिमाचल को मात दी। जबकि पांचवें मैच में दिल्ली ने हरियाणा को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पांचों ही मैचों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

सुपर सेवन का पहला मैच शुक्रवार सुबह दस बजे हरियाणा और वेस्ट बंगाल के बीच खेला गया। वेेस्ट बंगाल ने पहले खेलते हुए 108 रन बनाए। जिसमें सुभाजीत ने 39, अरित्र साहा ने 35 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी हरियाणा की टीम केवल 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 35 रन विशुन ने बनाए। इस तरह वेस्ट बंगाल ने इस मुकाबले को जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच कश्मीर और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया। जिसमे कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। टीम के लिए सबसे अधिक 83 रन आबिद ने बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र प्रदेश की टीम कुल 30 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह कश्मीर ने ये मुकाबला 108 रनों से जीत लिया। तीसरा मैच पांडिचेरी और यूपी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 143 रन बनाए। जबकि पांडिचेरी सिर्फ 76 के स्कोर पर सिमट गई। ये मैच यूपी ने 76 रनों से जीत लिया। चौथा मैच महाराष्ट्र और हिमाचल के बीच खेला गया। जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने 98 रन बनाए। स्कोर का पीछे करते हुए हिमाचल की टीम 67 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पांचवां मुकाबला हरियाणा और दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 69 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने मैच को जीत लिया। इस दौरान सुपर सेवन क्रिकेट फेडरेशन मीडिया प्रभारी तारिक अजीम, स्कोरर पवन कुमार और जगवीर शर्मा रहे। सभी मैचों के एंपायर सतीश कुमार और कुलदीप नागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed