फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Karva Chauth: Story recitation amid whole day movement Amroha, fast broken when husband reached protest site

भूख हड़ताल कर करवाचौथ: अमरोहा में दिनभर आंदोलन के बीच कथा का पाठ, शाम को पति धरनास्थल पर पहुंचे तो खोला व्रत

Thu, 02 Nov 2023 11:58 AM IST
विमल शर्मा सचिन शर्मा, अमरोहा
सचिन शर्मा, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:58 AM IST
सार

करवाचौथ के मौके पर भी महिलाओं ने कूबी में चल रहे आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने दिन भर कथा का पाठ कर शाम को व्रत खोला। साल 2011 में रजबपुर के गांव रामपुर घना, कूबी और मोहनपुर के किसानों की जमीन मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित हुई। तब से मुआवजे के लिए महिलाएं हड़ताल कर रही हैं। 

विज्ञापन
Karva Chauth: Story recitation amid whole day movement Amroha, fast broken when husband reached protest site
अमरोहा में आंदोलन स्थल पर करवाचौथ पर हुई पूजा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में मध्य गंगा नहर में अधिग्रहित की गई जमीन का हक पाने के लिए महिलाओं का हौसला लगातार बुलंद हैं। खास बात यह है कि करवा चौथ जैसे विशेष मौके पर भी उनके पांव पीछे नहीं हटे। हालांकि त्योहार के प्रति आस्था और विश्वास उनके मन में भरा रहा। उन्होंने भूख हड़ताल के बीच वहीं पर करवाचौथ की कथा का पाठ किया।

विज्ञापन


हालांकि, शाम को धरना स्थल पर लगे सबमर्सिबल से उन्होंने करवों में पानी भरा और अपने-अपने घर ले गईं। साल 2011 में रजबपुर के गांव रामपुर घना, कूबी और मोहनपुर के किसानों की जमीन मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित हुई। प्रशासन ने उस समय किसानों को उसका मुआवजा नहीं दिया। गत वर्ष प्रशासन ने पुराने रेट के आधार मुआवजा देने की बात कही।
विज्ञापन


जिसके बाद किसानों ने वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग की। लेकिन, प्रशासन ने उनकी मांग को नहीं सुना। तब से लेकर उनका आंदोलन जारी है। पिछले दिनों महिलाएं भी भूख हड़ताल पर बैठ गई। उन्होंने नवरात्र में भी दुर्गा मां की पूजा धरना स्थल पर ही की। इस सबके बावजूद प्रशासन ने चार दिन पूर्व अचानक नहर की खोदाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर किसान विरोध में उतर आए थे। महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं थीं और किसानों ने डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था। बाद में प्रशासन को बैरंग लौटना पड़ा। इस सबके बीच कूबी में महिलाओं की भूख हड़ताल जारी रही। बुधवार को 20वें दिन भी वह भूख हड़ताल पर रहीं। खास बात यह है कि करवा चौथ पर भी उन्होंने जमीन के हक के लिए लड़ाई जारी रखी।


दोपहर में ही धरना स्थल पर करवाचौथ की कहानी पढ़कर पूजा पाठ किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। वहीं, प्रण लिया कि जब तक जमीन का हक नहीं मिलेगा, वह पीछे नहीं हटेंगी। शाम को मौके पर लगे सबमर्सिबल से ही जल भरा और अपने-अपने घरों को ले गईं। भूख हड़ताल पर सुनीता देवी, निर्दोष, पूनम, शीतल, रश्मि, सिंपल, बबीता और गीता शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed