Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Karva Chauth: Along with saris, women are also crazy about Banarasi suits

करवाचौथ : साड़ियों के साथ महिलाओं में बनारसी सूट का भी क्रेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Along with saris, women are also crazy about Banarasi suits
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

इस बार करवाचौथ पर प्रैंडी क्रंची व जम्मकचू साड़ी महिलाओं की पहली पसंद बनी है। नए डिजाइन की साड़ियां पहली बार बाजार में आई हैं। उनको खरीदने के लिए दुकानों पर लाइन लगी रहती है। दुपट्टे वाले बनारसी सूट का क्रेज भी बढ़ गया है।
रविवार को करवाचौथ मनाया जाएगा। महिलाएं त्योहार की तैयारी और खरीदारी में जुट गई हैं। महिलाएं करवाचौथ पर पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। सोलह शृंगार का सामान खरीदती हैं। महिलाओं को लुभाने के लिए बाजार में पहली बार प्रैंडी व क्रंची साड़ियां आई हैं। कारोबारी दीपक कक्कड़ ने बताया कि इन साड़ियों के पहली बार बाजार में आने से इनकी मांग अधिक है। उनकी दुकान पर रोजाना 28 से 30 साड़ियों की बिक्री हो रही है। महिलाएं दुकान पर आते ही प्रैंडी व क्रंची साड़ियां दिखाने को कहती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जम्मकचू साड़ी भी महिलाओं को भा रही है। कारोबारी राम प्रकाश गर्ग ने बताया कि जम्मकचू के साथ ही बनारसी, शहफोन साड़ियां का भी क्रेज है। उनकी दुकान पर रोजाना 8 से 10 साड़ियां बिक रही हैं। इसके अलावा दुपट्टे वाला बनारसी सूट का क्रेज भी इस बार बढ़ा है। बैंक प्रबंधक नीलम यादव का कहना है कि इस बार दुकानों पर कुछ बदलाव की हुई साड़ियां आई हैं। पहली बार नए डिजाइन की साड़ियों की उन्होंने और उनकी महिला स्टाफ ने खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed