फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwariyas leaving for their destination with Ganges water

Amroha News: गंगा जल लेकर गंतव्य को रवाना हो रहे कांवड़िये

Sat, 05 Aug 2023 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas leaving for their destination with Ganges water
गजरौला (अमरोहा)। सावन माह के पांचवें सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार की शाम कांवड़ियों का जत्था ब्रजघाट से गंगा जल लेकर हर हर बम बम करते हुए गंतव्य को रवाना हुआ। हाईवे हर हर बम बम से गूंज उठा। वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। हाईवे की सर्विस रोड पर भरे पानी के कारण कांवड़ियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुरादाबाद के जत्थे ने शुक्रवार की शाम ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरा और गंतव्य के लिए रवाना हुआ। जत्थे के कुछ कांवड़िये ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे, जबकि बड़ी संख्या में पैदल चलते हुए गंतव्य को रवाना हो रहे थे। हर हर बम बम करते हुए मंजिल तय कर रहे कांवड़िये भीषण गर्मी से बेहाल थे, मगर भगवान शिव की भक्ति की शक्ति उनको नई ऊर्जा दे रही थी। कांवड़ियों के जत्थे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे शिवमय हो गया। डीजे पर थिरकते और हर हर बम बम करते हुए जा रहे कांवड़ियों ने बताया कि वह सावन माह के पांचवें सोमवार पर अपने निकट के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। कांवड़ियों को सबसे अधिक परेशानी हाईवे की सर्विस रोड पर भरे पानी के कारण हुई। जिस पर पुलिस या प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed