फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra: There will be route diversion on the highway from 19

कांवड़ यात्रा : 19 जुलाई से हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: There will be route diversion on the highway from 19
अमरोहा। सावन कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है, इसलिए नेशनल हाईवे पर 19 जुलाई की सुबह 8 बजे से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। हाईवे पर निजी बस, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली व बड़े माल वाहक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। जबकि 21 जुलाई की दोपहर 12 से 22 जुलाई की शाम 8 बजे तक छोटे वाहन जीप, कार, पिकअप को भी डायवर्ट किया जाएगा। सभी वाहनों वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। जगह-जगह पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सावन माह की कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से 19 अगस्त तक है। शिवरात्रि दो अगस्त को मनाई जाएगी। कांवड़ यात्रा में मुरादाबाद बरेली, रामपुर, संभल, बदायूं और अमरोहा के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में जल लेकर गंतव्य को लौटते हैं। प्रत्येक सोमवार को मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। इससे पहले शनिवार और रविवार को शिवभक्त जल लेने जाते हैं, जबकि कुछ भक्त वापस लौटते हैं। पूरे एक महीने चलने वाली कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए हाईवे पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी वाहन मुरादाबाद व पाकबड़ा से डायवर्ट होंगे। जबकि, दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ आने वाले सभी वाहनों को गढ़मुक्तेश्वर से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह गुजारे जाएंगे वाहन
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, मुरादाबाद चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गादजयाबाद, दिल्ली को जाएगा।

- चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी- हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गांगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- नूरपुर, शिवाला कलां, फीना से अमरोहा की ओर आने वाले भारी वाहनों को नौगावा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाए।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।


- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनुपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।

- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले हल्के भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर- स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
- हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा ।
-------------------
- पहला सोमवार 22 जुलाई को: डायवर्जन 21 जुलाई की दोपहर 12 बजे से 22 जुलाई की रात 8 बजे तक
- दूसरा सोमवार 29 जुलाई को: डायवर्जन प्लान 28 जुलाई की दोपहर 12:00 बजे से 29 जुलाई की रात 8:00 बजे तक
- महाशिवरात्रि दो अगस्त को: डायवर्जन 1 जुलाई की दोपहर 12 बजे से 3 अगस्त की रात 8 बजे तक
- तीसरा सोमवार 5 अगस्त को: डायवर्जन 4 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 5 अगस्त की रात 8 बजे तक
- चौथा सोमवार 12 अगस्त को: डायवर्जन 11 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक
- पांचवा सोमवार 19 अगस्त को: डायवर्जन 18 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 8 बजे तक
---------------------
इस बार मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलेंगे कांवड़िये
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान के तहत मुरादाबाद से दिल्ली को जाने वाली लेन पर कांवड़िये चलेंगे। जबकि, दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर वाहन चलेंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed