कांवड़ यात्रा: चार जुलाई से हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन, जानिए किन वाहनों पर लगा प्रतिबंध और किसे मिली छूट
कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन में रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि 4 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन माह की कांवड़ यात्रा पर कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन में रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि 4 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। पहला सोमवार 10 जुलाई का है। दूसरा सोमवार 17 जुलाई, तीसरा सोमवार 24 जुलाई, चौथा सोमवार 31 जुलाई है। पांचवां सोमवार 7 अगस्त को पड़ेगा। छठवां सोमवार 14 अगस्त, सातवां सोमवार 21 और आठवां सोमवार 28 अगस्त को है। जबकि सावन माह की महाशिवरात्रि 16 जुलाई को मनाई जाएगी।
सावन माह में तमाम शिवभक्त प्रत्येक सोमवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करते हैं। जिनकी सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे पर 4 जुलाई की शाम छह बजे से भारी वाहनों की नौ एंट्री रहेगी। ये प्लान 17 जुलाई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इसके बाद 21 जुलाई की शाम 6 से 24 जुलाई की रात 10 बजे तक लागू किया जाएगा। जबकि 28 जुलाई की शाम 6 बजे से 31 जुलाई की रात 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद 4 अगस्त की शाम 6 से 7 अगस्त की रात 10 बजे तक डायवर्जन का पालन किया जाएगा। इसके बाद 11 अगस्त की शाम 6 बजे से लेकर 14 अगस्त की रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा। इसके बाद 18 अगस्त की शाम 6 से 21 अगस्त की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन के तहत वाहन गुजरेंगे। इसके अलावा 25 अगस्त की शाम 6 से 28 अगस्त की रात 10 बजे तक बड़े और छोटे वाहनों के रूट डायवर्जन प्लान को यथावत रखा जाएगा। साथ ही कांवड़ियों की स्थिति को देखते हुए प्लान में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, मुरादाबाद चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गादजयाबाद, दिल्ली को जाएगा।
चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी- हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गांगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
नूरपुर, शिवाला कलां, फीना से अमरोहा की ओर आने वाले भारी वाहनों को नौगावा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाए।
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनुपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले हल्के भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर- स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा ।
एसपी ने बताया कि भारी वाहनों में निजी व रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर और हल्के मालवाहक वाहन पिकअप, छोटा हाथी को बदले हुए वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएग।
कावड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। दिल्ली से मुरादाबाद को जाने वाली लेन कावड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। इस लाइन पर केवल कांवड़िये ही चलेंगे। अन्य किसी भी तरह के यातायात के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर जरूरी वाहनों को निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है। रोडवेज डिपो को पत्र लिखकर हाईवे पर कम से कम बसों संचालन करने के लिए कहा गया है। -आदित्य लांगहे, एसपी, अमरोहा
कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हो गई है। रोडवेज बसें हाईवे की निर्धारित लेन पर चलेंगी। चालकों को केवल 40 की स्पीड पर बस चलाने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई चालक लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -मोहम्मद शफी, एआरएम, अमरोहा डिपो