फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra: If the crowd of Kanwariyas increases, the highway will be one way, vehicles will be diverted

कांवड़ यात्रा : कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर वनवे होगा हाईवे, डाइवर्ट होंगे वाहन

Fri, 11 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: If the crowd of Kanwariyas increases, the highway will be one way, vehicles will be diverted
अमरोहा। शुक्रवार से सावन माह शुरू हो रहा है। पहला सोमवार 14 जुलाई को है। इस पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये हरिद्वार व ब्रजघाट से गंगा जल लेकर आते है। कांवडियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलेभर के शिवालयों में भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि इस बार सावन माह में चार सोमवार है। इसके अलावा 23 जुलाई को शिवरात्रि पर है। क्षेत्र के शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से गंगा जल लाकर अपने पास के मंदिरों में भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर के लाखों कांवड़ियों ब्रजघाट से भी गंगा जल भरने आते हैं।
विज्ञापन

सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव का जलाभिषेक किया जाता है। इसके चलते शुक्रवार, शनिवार व रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। कांवड़ियों को दिक्कत न हो इसके लिए हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान प्रस्तावित है। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन मुरादाबाद व पाकबड़ा से डायवर्ट होंगे जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाले सभी वाहनों को गढ़मुक्तेश्वर से डायवर्ट किया जाना है। हालांकि, अभी कांवड़िये जल लेने नहीं जा रहे हैं। एएसपी के मुताबिक कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर हाईवे को वन वे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कांवड़ियों का आना-जाना दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर रहेगा जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के वाहन चलेंगे। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही प्रत्येक शुक्रवार सुबह आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक रोडवेज-प्राइवेट बस, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली व सभी तरह के मालवाहक वाहन बंद रहेंगे। जबकि प्रत्येक रविवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम आठ बजे तक जीप, कार, पिकअप आदि छोटे वाहनों के संचालन पर पाबंदी रहेगी।
--------------------------

यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर के शाहबाद क्षेत्र से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले भारी वाहनों व हल्के वाहनों को मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिंकदरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।

- चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।


- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली-लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।

- मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों व हल्के को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।

- हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चन्दौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
------
- पहला सोमवार 14 जुलाई को : डायवर्जन 11 जुलाई की सुबह आठ से 14 जुलाई की रात आठ बजे तक

- दूसरा सोमवार 21 जुलाई को: डायवर्जन 18 जुलाई की सुबह आठ बजे से 23 जुलाई की रात आठ बजे तक
- शिवरात्रि 23 जुलाई को : डायवर्जन 18 जुलाई की सुबह आठ बजे से 23 जुलाई की रात आठ बजे तक

- तीसरा सोमवार 28 जुलाई को: डायवर्जन 25 जुलाई की सुबह आठ बजे से 28 जुलाई की रात आठ बजे तक

- चौथा सोमवार 4 अगस्त को : डायवर्जन एक अगस्त शुक्रवार सुबह आठ बजे से 4 अगस्त की रात आठ बजे तक
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed