{"_id":"6866e3f7cc9a393bdf0eeba6","slug":"kanwar-yatra-district-divided-into-four-super-zones-12-zones-18-sectors-and-36-sub-sectors-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143027-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा 2025: चार सुपर जोन... 12 जोन, 18 सेक्टर और 36 सब सेक्टर में बंटा अमरोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा 2025: चार सुपर जोन... 12 जोन, 18 सेक्टर और 36 सब सेक्टर में बंटा अमरोहा
Fri, 04 Jul 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:41 AM IST
सार
कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पूरे माह चलने वाली कांवड़ यात्रा में हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लेकर करीब छह लाखकेस ज्यादा शिवभक्त गंतव्य को लौटते हैं। अमरोहा जिले के साथ ही बरेली, संभल, मुरादाबाद, रामपुर समेत आसपास अन्य कई जिलों के शिवभक्त हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर जिले से गुजरेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले को चार सुपर जोन-12 जोन, 18 सेक्टर और 36 सब सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
इसके लिए सुपर जोन, जोन, सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं प्रशासन ने मुख्य रूप से जलाभिषेक वाले नौ मंदिरों को चिह्नित किया है। यहां भी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगी। पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत सावन के प्रत्येक शुक्रवार सुबह आठ बजे से सोमवार रात 8 बजे तक रोडवेज-निजी बस, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली व सभी तरह के मालवाहक वाहन बंद रहेंगे, जबकि प्रत्येक रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार शाम आठ बजे तक जीप, कार, पिकअप आदि छोटे वाहनों के संचालन पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
ड्रोन से की जाएगी निगरानी
कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पूरे माह चलने वाली कांवड़ यात्रा में हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लेकर करीब छह लाखकेस ज्यादा शिवभक्त गंतव्य को लौटते हैं। अमरोहा जिले के साथ ही बरेली, संभल, मुरादाबाद, रामपुर समेत आसपास अन्य कई जिलों के शिवभक्त हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर जिले से गुजरेंगे। यात्रा के मद्देनजर अमरोहा-बिजनौर, गजरौला-चांदपुर स्टेट हाईवे संग नेशनल हाईवे तक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अमरोहा नगर का वासुदेव तीर्थ मंदिर, बहलौलपुर गांव का शिव मंदिर, गजस्थल का शिव मंदिर, हसनपुर का शिवाला मंदिर, फूलपुर गांव का शिव मंदिर, बिजनौरा गांव का शिव मंदिर, आदमपुर का शिव मंदिर, कोकापुर का शिव मंदिर, मंडी धनौरा का पत्थरकुटी मंदिर और गजरौला का चाकेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
प्रत्येक सोमवार को मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। इससे पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शिवभक्त गंगा जल लेने जाते हैं, जबकि कुछ भक्त लौटते हैं। इसके लिए हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के सुरक्षित रहेगी, जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर वाहन चलेंगे। यह व्यवस्था पूरे महीने लागू रहेगी।
ये रहेगा डायवर्जन
- पहला सोमवार 14 जुलाई को : डायवर्जन 11 जुलाई शुक्रवार सुबह 8 बजे से 17 जुलाई रात 8 बजे तक।
- दूसरा सोमवार 21 जुलाई को : डायवर्जन 18 जुलाई शुक्रवार सुबह 8 बजे से 23 जुलाई रात 8 बजे तक।
- शिवरात्रि 23 जुलाई को : डायवर्जन 18 जुलाई शुक्रवार सुबह 8 बजे से 23 जुलाई रात 8 बजे तक।
- तीसरा सोमवार 28 जुलाई को : डायवर्जन 25 जुलाई शुक्रवार सुबह आठ बजे से 28 जुलाई की रात आठ बजे तक
- चौथा सोमवार 4 अगस्त को : डायवर्जन एक अगस्त शुक्रवार सुबह 8 बजे से चार अगस्त रात 8 बजे तक।
23 जुलाई को शिवरात्रि
एएसपी ने बताया कि इस बार दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है, जबकि इसके दूसरे दिन 23 जुलाई को शिवरात्रि मनाई जाएगी। शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए शिवरात्रि से पहले दूसरे सोमवार के लिए लागू किए जाने वाला रूट डायवर्जन प्लान 23 जुलाई की रात 8 बजे तक रहेगा।