फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kanwad yatra

कांवड़ियों के जत्थों से अटा हाईवे, गूंज रहे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
kanwad yatra
हाईवे से गुजरता कांवड़ियों का बेड़ा - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। नाचते-गाते, झूमते कांवड़िये अपने-अपने गंतव्यों की ओर कूच कर रहे हैं। चारों ओर भगवान शंकर के जयकारे और उन पर आधारित भजनों की धूम मची है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के चार बजे से ही ब्रजघाट से कांवड़ियों के जत्थे और बेड़े जल लेकर मुरादाबाद की दिशा में चल पड़े थे। हाईवे केसरिया रंग में तब्दील था। सुबह नौ बजे तक कांवड़ियों का सैलाब हाईवे पर उमड़ चुका था। एक के पीछे एक सैकड़ों जत्थे डीजे पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। एक से बढ़कर एक आकर्षक कांवड़ और झांकी हाईवे पर आकर्षण का केंद्र बनी रही। भोले की भक्ति में मगन कांवड़िये बूंदाबांदी के बीच भी बगैर रुके आगे बढ़े चले जा रहे थे। सभी को सावन के अंतिम सोमवार पर अपने आराध्य भगवान शिव को जलाभिषेक करने की जल्दी है। वे भगवान शंकर के गीत और भजनों पर थिरकते हुए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांवड़िये जल लेने ब्रजघाट भी जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम भी कर रहे कांवड़ियों की सेवा
गजरौला। रास्ते में जगह-जगह कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगे हुए हैं। मोहल्ला नाईपुरा में हाईवे पर फुरकान अपने साथियों के संग भंडारा लगाकर कांवड़ियों को भोजन करा रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कांवड़ियों की सेवा-सत्कार किए जाने की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। हाईवे पर पूर्व सांसद हरीश नागपाल ने भी कांवड़ियों के लिए शिविर लगाया हुआ है। वहीं ओरिएंटल बैंक के निकट स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मंदिरों की कांवड़ बनी आकर्षण
गजरौला। कोबरा बेड़ा जीएमडी रोड मुरादाबाद के बेड़े में शामिल पांच मंदिरों वाली साढ़े तीन कुंतल की कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। शनिवार की सुबह यह कांवड़ हाईवे से गुजरी तो देखने वालों का तांता लग गया। इसमें भगवान महाकाल, मोटामहादेव, रूद्राक्ष शिवलिंग, पंचमुखी शंकर और नीलकंठ महादेव के मंदिरों के दर्शन हैं। इसे लेकर चल रहे शिवम, अमित, पुनीत चंद्रा, मुकेश, बंटी चंद्रा, पीयूष आदि ने बताया कि वह रविवार की सुबह तक मुरादाबाद पहुंच जाएंगे।

बाबा बर्फानी की कांवड़ ने भी मोहा मन
गजरौला। हाईवे पर जय बाबा बर्फानी बेड़ा कटघर मुरादाबाद की बाबा बर्फानी की बग्घी वाली कांवड़ निकली तो लोग देखते ही रह गए। दस से अधिक शिवभक्त इसे खींचते हुए चल रहे हैं। बेड़े में शामिल रजत, रोहित, गुलशन, ट्विंकल, विकास, बाबी, विजय, छोटू ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार कांवड़ ला रहे हैं। वहीं इनके अलावा कई छोटी-छोटी कांवड़ भी लोगों ने खूब पसंद कीं और उनके संग सेल्फी लेकर फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए। वहीं कई लोगों ने कांवड़ियों के जत्थे की वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed