{"_id":"57b0cb274f1c1b4c446eb4a1","slug":"kanvadiya-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगाया जाम, डीसीएम में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगाया जाम, डीसीएम में तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर शनिवार आधी रात के बाद दूध की डीसीएम ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। इससे कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए साथियों ने डीसीएम को पकड़ लिया और उसमें जमकर तोड़फोड़ कर दी। हाईवे पर जाम लगा दिया। बताते हैं कि कांवड़िये डीसीएम में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पर कोतवाल, एसपी, एएसपी भी मौके पर पहुंचे। घायल कांवड़िये को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया।
मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर मोहल्ला निवासी रंजीत शनिवार आधी रात के बाद बाइक से ब्रजघाट कांवड़ लेने जा रहा था। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अम्हेड़ा की जियारत के पास पहुंचा था। इसी दौरान दूध की डीसीएम आ गई।
डीसीएम ने कांवड़िये रंजीत को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी को घायल देख कांवड़ियों ने डीसीएम को पकड़ लिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी। इसके साथ ही जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। बताते हैं कि डीसीएम में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। कांवड़ियों की ओर से जाम लगाने की सूचना से हरकत में आए कोतवाल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए कांवड़ियों को पुलिस ने समझाया।
विज्ञापन
घायल रंजीत को मुरादाबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर जाम की खबर मिलते ही एसपी डा.शिवा शिंपी चनप्पा, एएसपी उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी शील कुमार मौके पर पहुंचे। जाम लगाकर हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझाया।
डीसीएम चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कोतवाली पुलिस ने दूध की डीसीएम कब्जे में ले ली। जाम खुल जाने के बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। उधर घायल की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने घायल कांवड़िये को मेरठ में भर्ती कराया है।