{"_id":"57af7edb4f1c1bf924ee4b2e","slug":"kanvad-yatra-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की भी इंट्री बंद, कारों ने फर्राटा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की भी इंट्री बंद, कारों ने फर्राटा भरा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बसों की भी इंट्री बंद, कारों ने फर्राटा भरा अमर उजाला ब्यूरो अमरोहा/जोया/गजरौला। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भारी जाम लग गया था। एक दिन लगे लंबे जाम से पुलिस ने भी सबक लिया तड़के से ही रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया। भारी व बड़े वाहनों को रूट डायवर्ट कर गुजारा गया। तो ब्रजघाट से कांवडि़यों के गुजर जाने के बाद बसों आैर ट्रकों के लिए तो हाईवे नोइंट्री ही रही, जबकि रात में कारों ने खूब फर्राटा भ्ारा। शुक्रवार तक दौड़ रही रोडवेज बसों के लिए भी हाईवे पर रोक लगा दी गई। इसके चलते भारी वाहन हाईवे से गायब दिखे और यातायात में अवरोध सामने नहीं आया। थोड़ी देर के लिए जोया के संभल चौराहे पर जाम लगा जिसे पुलिस ने खुलवा दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान सिर्फ एक दिन हाईवे पर लगे जाम पुलिस को सक्रिय कर दिया। शनिवार को हाईवे जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। भारी वाहनों को डायवर्ट रूट से निकाला गया। दोपहर में कुछ देर के लिए जोया के संभल चौराहे पर थोड़ी सी जाम की स्थिति दिखाई दी। पाकबड़ा की ओर से बड़े वाहन छोड़े जाने से यहां जाम की स्थिति बनी थी। बड़े बाहनों को संभल चौराहे से निकाल दिया गया। हाईवे पर शनिवार को बसें भी कम ही दिखीं। एसपी मौके पर मौजूद रहे और कर्मियों को निर्देश देते रहे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भारी जाम लग गया था। एक दिन लगे लंबे जाम से पुलिस ने भी सबक लिया तड़के से ही रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया। भारी व बड़े वाहनों को रूट डायवर्ट कर गुजारा गया। तो ब्रजघाट से कांवडि़यों के गुजर जाने के बाद बसों आैर ट्रकों के लिए तो हाईवे नोइंट्री ही रही, जबकि रात में कारों ने खूब फर्राटा भ्ारा।
शुक्रवार तक दौड़ रही रोडवेज बसों के लिए भी हाईवे पर रोक लगा दी गई। इसके चलते भारी वाहन हाईवे से गायब दिखे और यातायात में अवरोध सामने नहीं आया। थोड़ी देर के लिए जोया के संभल चौराहे पर जाम लगा जिसे पुलिस ने खुलवा दिया।
कांवड़ यात्रा के दौरान सिर्फ एक दिन हाईवे पर लगे जाम पुलिस को सक्रिय कर दिया। शनिवार को हाईवे जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। भारी वाहनों को डायवर्ट रूट से निकाला गया। दोपहर में कुछ देर के लिए जोया के संभल चौराहे पर थोड़ी सी जाम की स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन
पाकबड़ा की ओर से बड़े वाहन छोड़े जाने से यहां जाम की स्थिति बनी थी। बड़े बाहनों को संभल चौराहे से निकाल दिया गया। हाईवे पर शनिवार को बसें भी कम ही दिखीं। एसपी मौके पर मौजूद रहे और कर्मियों को निर्देश देते रहे।
छेड़खानी पर कांवड़ियों ने मनचलाें को पीटा
हाईवे से शनिवार शाम गुजर रहे कांवड़िये के बेड़े में शामिल महिला श्रद्धालुओं के साथ दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। इस पर भड़के कांवड़ियों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। कांवड़ियों को समझाकर उन्हें आगे की ओर रवाना कर दिया। इस बीच दोनों आरोपी भी गायब हो गए।
ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों के बेड़े में शामिल महिला श्रद्धालुओं के साथ जोया में हाईवे पर दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। इस पर कांवड़िये भड़क उठे। उन्होंने आरोपियों को पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी। बताते हैं कि हंगामा होते देख कर पुलिस भी वहां पहुंच गई।
किसी तरह से आरोपियों को उनके चंगुल से बचाया। हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान आरोपी भी गायब हो गए। बाद में कांवड़िये भी आगे की ओर चले गए। वहीं, चौकी इंचार्ज माहिर अब्बास जैदी ने इस तरह कि किसी भी घटना से इंकार किया है।