फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanvad on the shoulder... Ghungroos on the feet, Amroha is full of Shiva

Amroha News: कंधे पर कांवड़... पैरों में घुंघरू, अमरोहा शिवमय

Tue, 25 Feb 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kanvad on the shoulder... Ghungroos on the feet, Amroha is full of Shiva
अमरोहा-जोया मार्ग से गुजरता कांवड़ियों का जत्था। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

कंधे पर कांवड़... पैरों में घुंघरू की झंकार और हाथ में डमरू बजाकर कांवड़ियों के जत्थे मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। शहर से लेकर गांव तक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान शंकर के भजनों की धुन पर नाचते गाते चल रहे कांवड़ियों व भगवान शिव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। पुलिस पूरी व्यवस्था को संभालती नजर आई।
बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। जिलेभर में करीब 66 मंदिर और शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अमरोहा, रामपुर, संभल, बुलंदशहर समेत आसपास के क्षेत्रों के शिवभक्त शिवालयों की और बढ़ रहे हैं। हर कोई शिव की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

आसपास के जिलों समेत क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु गंगानगरी ब्रजघाट से भी कांवड़ भरते हैं। महाशिवरात्रि का पर्व पास आते ही जोया, गजरौला, चांदपुर रोड में शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। हरिद्वार से पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने-अपने क्षेत्रों को लौट रहे हैं। सोमवार को अमरोहा शहर चहुंओर कांवड़िये दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविरों में हो रही कांवडि़यों की सेवा

जोया रोड पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां डीजे पर बज रहे भोले के भजनों के बीच शिवभक्तों के विश्राम से लेकर उनके रुकने तक की सभी सुविधा की हुई हैं। सामाजिक संगठन की ओर से शिवभक्तों के लिए भंडारा भी लगाया है, जिनमें लगातार शिवभक्तों की सेवा की जा रही हैं।

संदिग्धों पर पैनी नजर :
पुलिस के कुछ सिपाही संदिग्धों पर नजर बनाए रखने के लिए लगातार कांवड़ मार्गों पर गश्त कर रहे हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शिवभक्तों की सुरक्षा में लगातार गश्त करते दिखाई दे रहे हैं।

सड़कों पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज
हसनपुर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की भीड़ बढ़ रही है। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ सेवा शिविरों में जलपान विश्राम भी करते नजर आए। हसनपुर में गजरौला मार्ग पर बिजलीघर के पास राजपूत काॅलोनी की ओर से शिविर लगाया गया है तो ब्लॉक परिसर में गुड़ गल्ला व्यापार मंडल एवं अन्य व्यापारियों ने संयुक्त रूप कांवड़ियों के लिए भंडारा लगाया है। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed