फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kanvad amroha national flag

कांवड़ पथ पर निकली देश प्रेमियों की टोलीे

Mon, 08 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 08 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
kanvad amroha national flag
national flags - फोटो : getty images
 श्रावण मास के तीसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को नेशनल हाईवे पर हर तरफ केसरिया रंग पहने शिव भक्त ही नजर आए। उनमें देश भक्ति का भी जज्बा दिखा। 
विज्ञापन

 कांवड़िये गंगा जल भरने निकले तो राष्ट्रध्वज भी लहरा रहे थे। उनमें देशभक्ति का जज्बा साफ नजर आ रहा था।

वहीं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से एक कांवड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके तहत हजारों की तादाद में कांवड़िये राष्ट्रध्वज लेकर ब्रजघाट से अमरोहा तक बम-बम भोले और भारत माता की जय के के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और संघ के घटक धर्म जागरण समन्वय विभाग के पदाधिकारी-कार्यकर्ता रविवार सुबह आठ बजे ही ब्रजघाट पर पहुंच गए थे। संघ के विभाग प्रचारक अजय कुुमार व जिला प्रचारक नरेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की आरती की और गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य देश में विकास और सद्भावना को बढ़ावा देना है। इस यात्रा में जाति व धर्म के दोष को दूर करने के उद्देश्य से ही यात्रा का आयोजन किया गया। शिव भक्त भारत माता की झांकी के आगे तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति का संदेश दे रहे थे। 69 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा। चौपला पर पुष्प वर्षा से कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed