फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kamalpur dispute

गांव नहीं लौटे पलायन करने वाले 

Sun, 03 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो अमरोहा Updated Sun, 03 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
kamalpur dispute
अमरोहा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कलामपुर के ग्रामीण।

विज्ञापन
 विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलामपुर में हुए सांप्रदायिक बवाल को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाई। आरोप लगाया कि गांव में दहशत के चलते पलायन करने वाले लोग घर वापस नहीं लौट रहे हैं। दबंगों की ओर से उनकी फसल को उजाड़ा जा रहा है। घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि गांव में अमन चैन कायम किया जाए। 

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में कलामपुर के लोगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों को आरोप है सांप्रदायिक झगड़े के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने गांव में उत्पात मचाते हुए घरों में तोड़फोड़ की थी। खेती को उजाड़ दिया है। काफी लोग गांव से पलायन कर गए हैं। लोगों में दशहत के चलते वह अपने घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं। आरोप है आरोपियों को सत्ताधारी लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इसी कारण उनके हौंसले बुलंद हैं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और कलामपुर के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में जिलाधिकारी वेद प्रकाश को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही गांव में अमन चेन का माहौल कायम करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुशील अग्रवाल, प्रभात कुमार गोला, सुभाष कुमार सैनी, लोकेश यादव, सुरेश सिंह, मुकेश सिंह, संजय, छोटे सिंह, दीपक सैनी, भारत सिंह, राम सिंह, नर सिंह, अनिल गुर्जर, राजवी बजरंगी, राहुल कुमा, सत्यपाल सिंह, पंकज सैनी, लोकेश यादव, चंद्रपाल, हर किशन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed