{"_id":"57d5b9164f1c1b11423176e2","slug":"kamal-says-at-afaq-bakari-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के साथ फोटाे खिंचवाना कोई गुनाह नहीं है ः कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के साथ फोटाे खिंचवाना कोई गुनाह नहीं है ः कमाल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। यूपी का मुसलमान उनके झांसे में नहीं आने वाला है। सूबे में यात्रा निकालने से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है। किसी के साथ फोटो खिंचवाने का मतलब नहीं कि वह उसके बारे में पूरी जानकारी रखता है।
वह रविवार को हरथला रेलवे स्टेशन के पास आयोजित एक पैगाम इंसानियत के नाम कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि ओवैसी से पहले मसूद अहमद और डा. अयूब भाजपा के लिए काम कर चुके हैं। भाजपा हर साल चुनाव में अपने एजेंट लाती है।
इस बार असदुद्दीन ओवैसी ये काम कर रहे हैं। लेकिन यूपी का मुसलमान सब समझता है। सपा विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी। सरकार ने अस्सी फीसदी वादों को पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वादे के अलावा कुछ नहीं किया है। आफाक बाकरी के सवाल पर कहा कि किसी के साथ फोटो खिंचवाना कोई गुनाह नहीं है। राजनीति में होने के चलते सभी आयोजनों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इसका ये मतलब नहीं कि फोटो खिंचवाने वाले के बारे में पूरी जानकारी है। कहा कि जल्द ही सरकार एक यूनिट पर पांच किग्रा अनाज देगी। साथ ही एनीमिया दूर करने के लिए नमक देगी। इस दौरान शिबली चौधरी, विक्की चौधरी, सुशील चौधरी, मोहसिन चौधरी, दानिश खान आदि मौजूद रहे।