{"_id":"6817bc2e6650dbcbb50c2c99","slug":"kalyan-mandap-is-ready-on-dawood-sarai-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139322-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दाउद सराय रोड पर तैयार हो चुका है कल्याण मंडप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दाउद सराय रोड पर तैयार हो चुका है कल्याण मंडप
Mon, 05 May 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 05 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बड़े शहरों की तर्ज पर नगरवासियों को शीघ्र ही पालिका कल्याण मंडप की सौगात मिलने वाली है। इसे बनवाने में पालिकाध्यक्ष शशि जैन व ईओ डॉ. बृजेश कुमार के प्रयास रंग लाए हैं। जल्द ही यह जनता के लिए खुलने वाला है।
आमजन को बड़े बैंक्वेट हॉल की तरह दिखने वाले मंडप की सौगात देने के लिए चेयरमैन व ईओ ने संयुक्त रूप से प्रयास किए। ईओ ने बताया कि नगर विकास मंत्री एके शर्मा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगरों के कायाकल्प एवं सौन्दर्यकरण के विभिन्न कार्यक्रम लागू किए गए हैं। इसी कड़ी में चेयरमैन शशि जैन ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अमरोहा की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। बड़े नगरों की तर्ज पर एक ऐसे शादी घर की आवश्यकता बताई, जिसमे आमजन अपने विभिन्न पारिवारिक आयोजन सीमित खर्च में कर सकें।
नगर विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत कल्याण मंडप अमरोहा पालिका के लिए स्वीकृत किया। पंजू सराय अंतर्गत अमरोहा- दाऊद सराय रोड पर सेंट मेरी स्कूल के समीप कल्याण मंडप का निर्माण कराया। इसमें निर्माण में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्च आया हैं। इस भव्य मंडप में बड़े हॉल, गैलरी, किचेन, ऊपर की मंजिल में मेहमानों के लिए सुविधाओं से युक्त कमरे बनाए गए हैं। साथ ही इसमें पार्किंग की भी व्यवस्था की गई हैं। संवाद