फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kalash Yatra taken out in the city before the story

Amroha News: श्रीमद् भागवत कथा से पहले नगर में निकाली गई कलश यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out in the city before the story
गजरौला। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा शुरू होने से पूर्व 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जिसका मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अत्रि महाराज ने श्रीमदभावगत कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान की लीला अनंत हैं। जिनको सुन कर हम भव सागर से पार हो सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लक्ष्मी नगर के खाटू श्याम मंदिर से विधि विधान से पूजन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा चौपला चौकी सामने तक पहुंची। यहां से वापस होकर कलश यात्रा मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें दीप्ति जैन, प्रीति मित्तल, जूही गर्ग, रश्मि गर्ग, मीना गर्ग, अनु गर्ग, रमा चौधरी, मानसी जिंदल, आरती जैन ,सरिता जैन, ममता जैन आदि शामिल रहीं। इसकेे बाद श्रीमदभागवत कथा शुरू हुई। अत्रि महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद भागवत मनुष्य को कर्म करने की सीख देती है। कर्म और परिश्रम करने से हम कभी निष्फल नहीं होते। जीवन में उन्नति करते हैं। श्रीमद भागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। घर में सुख समृद्धि आती है। इसलिए श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमोद कुमार गर्ग, लक्ष्मी नारायण गर्ग, अनिल गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, अंकित गर्ग, कपिल गर्ग, शोभित गर्ग, मोहित गर्ग, विवेक गुप्ता, अजय सिंह, मयूर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा संपन्न होने पर छह अप्रैल को भंडारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed