फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kalash Yatra taken out before the story

Amroha News: कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

Thu, 29 May 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 29 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out before the story
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में बुधवार को चतुर्थ श्रीशिव शक्ति महायज्ञ चतुर्वेद पारायण व श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बैंडबाजे संग निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं की करीब एक किमी लंबी पंक्ति से मार्ग भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा में श्रीराम के जयकारे भी गूंजे। कलश का विधिविधान से पूजन कराने के बाद महामंडलेश्वर जलेश्वर नंद गिरि महाराज ने कहा कि जिस मार्ग से कलश यात्रा गुजरती है, वह पवित्र हो जाता है। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान से कलश यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

इसमें सबसे आगे शिव शक्ति महायज्ञ व श्रीराम कथा के आयोजक वेदपाल सिंह सिर पर धर्म ग्रंथ रखकर चल रहे थे। यात्रा में शामिल लोग देवी के भजनों व बैंडबाजे की धुन पर झूमते चल रहे थे। सबसे पीछे रथ पर महामंडलेश्वर जलेश्वर नंद गिरि महाराज सवार थे। भानपुर फाटक पार कर कलश यात्रा नागपाल इंटर नेशनल स्कूल स्थित आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। विधिविधान से कलश का पूजन कर स्थापित कराए गए। जलेश्वर नंद गिरि महाराज ने कहा कि जिस मार्ग से कलश यात्रा गुजरती है, वह पवित्र हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पहलगाम हमले पर कहा कि दुष्ट को सबक सिखाना चाहिए। हमारे देश की सेना ने उन्हें सबक सिखाया, जो सही है। नौ कुंडीय यज्ञ में भगवान शिव और शक्ति के मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। अलग से बनाई वेदी में संरक्षण के लिए मंत्र छोड़े जाएंगे। वहीं, बृहस्पतिवार से श्रीराम कथा की भी शुरुआत होगी, जो सात जून तक चलेगी। इस दौरान देवेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, ब्रजपाल सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रमोद अलूना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed