फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kala Utsav: Alia first in music, Darshika first in solo dance

Amroha News: मेरठ के साकिब ने दिल्ली के रॉकी और संभल के अर्जुन ने दिल्ली के बंटा को दी पटखनी

Sun, 24 Aug 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kala Utsav: Alia first in music, Darshika first in solo dance
ढबारसी के गांव सकतपुर में दंगल में दाव आजमाते पहलवान। संवाद - फोटो : mathura
ढबारसी (अमरोहा)। गांव सकतपुर में शनिवार को जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले के उपलक्ष्य में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती मेरठ के साकिब और दिल्ली के रॉकी के बीच में हुई, जिसमें मेरठ के साकिब ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। दंगल में अमरोहा के अलावा दिल्ली, संभल, बुलंदशहर, मेरठ के साथ कई अन्य जिलों के पहलवानों ने दावपेंच दिखाए। कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सबसे बड़ी कुश्ती मेरठ के साकिब और दिल्ली के रॉकी के बीच हुई। यह कुश्ती 5,100 रुपये की रही। इसमें मेरठ के साकिब ने दिल्ली के रॉकी को पटखनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसके अलावा 3,100 रुपये की दूसरी कुश्ती में जावली के अमित को जलालाबाद के आसिफ ने हराया। इसके अतिरिक्त दो और महत्वपूर्ण कुश्तियां भी हुईं। 2,500 रुपये की पहली कुश्ती में संभल के अर्जुन पहलवान ने दिल्ली के बंटा पहलवान को मात दी। दूसरी 2,500 रुपये की कुश्ती में संभल के अंकुल ने बुलंदशहर के सोनू को शिकस्त देकर जीत हासिल की। इस दंगल को सफल बनाने में किरनपाल सिंह, काले सिंह, धर्मपाल सिंह, पुखराज, गजराम सिंह, रेफरी टीकम सिंह रहे। संचालक हेमराज गुर्जर व कुंवरपाल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed