फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Junior advocates should pay attention to studies, understand the power of the pen: Gaur

जूनियर अधिवक्ता पठन-पाठन पर दें ध्यान, कलम की ताकत समझें : गौड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Junior advocates should pay attention to studies, understand the power of the pen: Gaur
अमरोहा। बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बार कौंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने कहा कि अधिवक्ताओं की प्रत्येक समस्या में वह उनके साथ खड़े हैं। जल्द ही अधिवक्ताओं के लिए पुस्तकालय के पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। जिससे जूनियर अधिवक्ता पठन-पाठन की समस्या से न जूझना पड़े। वह पठन-पाठन पर ध्यान दें और कलम की ताकत को समझें। वह शुक्रवार को बार एसोसिएशन हाल में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार कांउसिल का चेयरमैन बनना कोई बड़ी बात नही है। उनको सदस्य बनाने में अमरोहा के अधिवक्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। उनके जिले के अलावा अमरोहा में सबसे अधिक प्रथम वरियता के मत मिलें। जिससे वह चेयरमैन बन सकें। अमरोहा उनके दिल में रहता है। यहां की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निदान कराया जाएगा। उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं से कहा कि वह रजिस्ट्रेशन होने के एक से दो माह के बाद अधिवक्ता न्यासी कल्याण समिति लखनऊ के सदस्य बनें। जिसमें पहले 25 साल पर डेढ़ लाख की धनराशि मिलती थी। जिसे अब बढ़ाकर 30 साल में पांच लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं की सामूहिक मेडीक्लेम पाॅलिसी पर विचार चल रहा है। जल्द ही अधिवक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। बार की मांग पर कहा कि जल्द ही अमरोहा के अधिवक्ताओं को पढ़ने के लिए पुस्तकालय के तमाम पुस्तकें दिलाने का आश्वासन दिया। बार अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र पोसवाल ने बुके और स्मृति चिंह देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अवनीश शरण बंसल, जयप्रकाश यादव, राकेश त्यागी, मेंहदी हसन, पुलकित शर्मा, कुलदीप सिंह, जितेंद्र विधूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed