फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Judicial independence and respect for lawyers are paramount: Chikara

न्यायिक स्वतंत्रता और अधिवक्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : चिकारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Judicial independence and respect for lawyers are paramount: Chikara
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर कपिल चिकारा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि महासचिव पद पर अरशद निर्वाचित हुए। बुधवार की देर रात परिणाम घोषित होने के बाद बृहस्पतिवार को भी कचहरी में पूरे दिन जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर चिकारा ने स्पष्ट किया कि संगठन को मजबूत, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। न्यायिक स्वतंत्रता और अधिवक्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कपिल चिकारा ने अधिवक्ताओं के हक में काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार एसोसिएशन की गरिमा को बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। कपिल चिकारा ने बताया कि अधिवक्ताओं को कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। साथ ही युवा अधिवक्ताओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 से 5 वर्ष और 5 से 10 वर्ष के अनुभव वाले 20-20 युवा अधिवक्ताओं को उनकी प्रतिभा और उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर सम्मानित करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी, जिससे उनका मनोबल बढ़े।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि बार एसोसिएशन की सदस्यता लेने वाले नए अधिवक्ताओं को किट प्रदान की जाएगी, जिसमें बैंड और आवश्यक विधिक पुस्तकें शामिल होंगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं के हित में एक कल्याण कोष का गठन किया जाएगा, जिसके माध्यम से सामूहिक या व्यक्तिगत बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी, जिससे वह अपने विधिक ज्ञान को और बेहतर बना सकें। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान को लेकर भी कपिल चिकारा ने विशेष जोर दिया। कहा कि वरिष्ठों का मार्गदर्शन लिया जाएगा और उनके अनुभव के आधार पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed