फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   js hindu pg college

जेएस हिंदू पीजी कालेज में मेरिट से होंगे दाखिले

Tue, 31 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 31 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
js hindu pg college
education - फोटो : अमर उजाला
 शहर के जेएस हिंदू पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दस जून से प्रास्पेक्टस का वितरण शुरू होगा। दोनों कक्षाओं में मेरिट के आधार पर प्रवेश सूची जारी की जाएगी। उधर, बीए और बीकॉम में प्रवेश को लेकर मारामारी रहेगी क्योंकि यह कालेज जिले का एक मात्र अनुदानित कालेज है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। दोनों कक्षाओं का रिजल्ट बंपर रहा है। स्नातक कक्षा में प्रवेश पाने के लिए छात्र-छात्राओं को भटकना पड़ सकता है क्योंकि अभी तक महाविद्यालयों में सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं। पूर्व में जो सीटें निर्धारित हैं उन्हीं सीटों पर छात्र-छात्राओं को दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


शहर के जेएस हिंदू पीजी कालेज में दस जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। बीए प्रथम वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दस जून से प्रास्पेक्टस का वितरण शुरू होगा। बीए और बीकॉम में मेरिट के आधार छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा। उधर, कालेज ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कालेज ने तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा हालांकि दस जून से बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रास्पेक्टस का वितरण कराया जाएगा। कालेज में निर्धारित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। इस बार विश्वविद्यालय प्रबंधन ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर भी विचार कर रहा है। इस संबंध में निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।  डा. वंदना रानी गुप्ता, प्राचार्या जेएस हिंदू पीजी कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed