फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jitendra and Saloni won in 1500 meter race

Amroha News: 1500 मीटर दौड़ में जितेंद्र और सलोनी ने मारी बाजी

Fri, 17 Mar 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 17 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jitendra and Saloni won in 1500 meter race
अमरोहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम मीरा सराय में जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स एवं वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 1500 मीटर दौड़ में जितेंद्र व सलोनी ने बाजी मारी। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सचिव जिला ओलंपिक संघ डॉ. एमपी सिंह ने किया। 100 मीटर बालक दौड़ में सिद्धांत चौहान, बालिका वर्ग में वंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक में दौड़ में सिद्धार्थ चौहान, बालिका वर्ग में विजय लक्ष्मी पहले स्थान पर रही। 400 मीटर बालक वर्ग में परवेज पहले, बालिका वर्ग में प्रतिभा प्रथम स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग दौड़ में जितेंद्र कुमार, बालिका वर्ग दौड़ में अंशु, 1500 मीटर बालक वर्ग में जितेंद्र कुमार पहले, बालिका वर्ग में सलोनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

5000 मीटर बालक वर्ग दौड़ में जावेद, लंबी कूद बालक वर्ग में मुकुल, बालिका वर्ग में पिंकी, त्रिकूद बालक वर्ग में सिद्धांत, बालिका वर्ग में मोनिका, गोला फेंक बालक वर्ग में मोहित, बालिका वर्ग में मधु ने बाजी मारी। चक्का फेंक बालक वर्ग में पंकज कुमार पहले, बालिका वर्ग में शिवानी, भाला फेंक बालक वर्ग में मदन सिंह, बालिका वर्ग में पिंकी पाल, वालीबॉल बालक वर्ग में एएसएम इंटर कॉलेज खाता की टीम विजेता बनी जबकि नेहरू स्मारक इंटर कालेज रजबपुर की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कालिज विजेता, उपविजेता ए एसएम मोर्डन एकेडमी खाता की टीम रही। विजेताओं को पुरस्कार वितरण डॉ. एमपी सिंह, जिला खेल अधिकारी देशकांत त्यागी, हाकी प्रशिक्षक फरहत अली खान, कुश्ती कोच आंचल कुमारी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक कुलदीप सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह, बृहम सिंह, लक्ष्य त्यागी, राजदीप सिंह, जयदीप सिंह, ओमकारी गुर्जर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed