फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jitendra and Saloni top the cross country race

Amroha News: क्रॉस कंट्री दौड़ में जितेंद्र और सलोनी अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Jitendra and Saloni top the cross country race
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस के बालक वर्ग में जितेंद्र कुमार तो तीन किलोमीटर की बालिका वर्ग में सलोनी देवी ने अव्वल रहींं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित हुई बालक व बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस के पांच किलोमीटर बालक वर्ग में जितेंद्र कुमार प्रथम, रोहित कुमार दूसरे व आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। तीन किलोमीटर की बालिका वर्ग में सलोनी देवी प्रथम, अंजलि दूसरे कहकशां तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में अरब चौधरी पहले, मीत चौधरी दूसरे व अभि देवल तीसरे स्थान पर रहे। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में विधि पहले, वाणी दूसरे व प्राची तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। विजेता प्रतिभागियों को डीएम राजेश कुमार त्यागी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक हसनपुर मसीहा नजम, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, प्रथमा बैंक के प्रबंधक मनोनीत सैनी, कुश्ती की कोच आंचल, ओमकारी गुर्जर, लक्ष्य त्यागी, हॉकी कोच फरहत अली खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed